Teraa Meraa Watan

Lyrics of Teraa Meraa Watan
तेरा मेरा वतन

तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
हर ताल उसकी धड़कन
हवा में उसकी धुन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
गीता वेदों की खुशबू से
महके सारा चमन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन||


ऋषि मुनियों की गूँजे वाणी
हर जन में भगवान
सबका देश, सबकी धरती
बंधु सारा जहान
है भारत ये महान
है भारत ये महान



उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम
लोगों की अलग जुबानें
सोच अलग या अलग नज़र हो
बात एक हम माने
जहाँ चैन मिले, मिले अमन
वही अपना गुलशन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
है भारत ये महान
है भारत ये महान



  हरी भरी है अपनी ये धरती
ऊपर गगन विशाल
सोने की फसलें झूमे जहाँ पर
जीवन है खुशहाल
सुख हर दिन हर साल
सुख हर दिन हर साल
है ये अपना वतन, अपनी लगन
न्योछावर जीवन
है भारत ये महान
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन



प्यार ही प्यार जहाँ मिले
ममता का है आँचल
तीन रंगों के, सपने सजे
सबकी आँखें सजल
सबकी आँखें सजल
है भारत ये महान
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
हर ताल उसकी धड़कन
हवा में उसकी धुन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
गीता वेदों की खुशबू से
महके सारा चमन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन||


त्याग - बलिदान की डोर से बंध के
परचम लहराए
गौरव इसका, आज़ादी है
दिल यह भर आये
है भारत ये महान
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन



सपनों के इस देश में गंगा
जमुना की बहे धार
देश का नाम है रोशन करता
मज़हब इसका प्यार
ये हिन्दोस्तान
अपनी जान
इसपे दिल कुरबान
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
है भारत ये महान
है भारत ये महान||



प्रेम की राह पर चलना सिखाया
गुरु नानक वो नाम
सांई ने भी वही राह दिखलाई
जहाँ मिलता है ज्ञान
है भारत ये महान
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन



राहें जुदा पर मंज़िल एक है
एक सच्ची रोशनी
रामकृष्ण और माँ शारदा ने भी
ज्योति वही जलाई
सही भक्ति सिखाई
भक्ति की राह जो बहुत आसान है
कीमत उसकी है प्यार भरा मन
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
है भारत ये महान
है भारत ये महान||


अपना सब कुछ त्याग दिया
और मुक्ति गीत गाए
गौरव दुनिया की नज़रों में
अपने देश का बढ़ाए
विवेकानंद कहलाए
स्वामी जी वो कहलाए
उन राहों पे, चल चलते हैं
साथी तू भी सुन
भारत की संताने जागो
बजी सुबह की धुन
बजी सुबह की धुन
एक दिशा हो, चलने की
साथी करो जतन
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
है भारत ये महान
है भारत ये महान||


अनगिन लोगों ने गाए हैं
देश के नाम जयगान
यहाँ की मिट्टी
खुशबू यहाँ की
है अपना अभिमान
है भारत ये महान
है भारत ये महान
सत्य की राह पे हमको चलना
नहीं डर, नही कोई भय|
भारत के हम वीर हमारी
धड़कन उसकी है||


भारत माता की जय|
उन राहों पर कदम हमारे
मातृभूमि को करें प्रणाम
है भारत ये महान
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
हर ताल उसकी धड़कन
हवा में उसकी धुन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
गीता वेदों की खुशबू से
महके सारा चमन
तेरा मेरा वतन
तेरा मेरा वतन
है भारत ये महान
मेरा वतन तेरा वतन
भारत हमारा देश महान